मुरादाबाद, जून 17 -- मुहर्रम के जुलूस को लेकर चौकी अगवानपुर में बुधवार को सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी व थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने शिया समुदाय के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ताज़िए की ऊंचाई छह फुट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ शिया समुदाय के लोगों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि नगर में लगातार बिजली समस्या बढ़ती जा रही है। मजलिस के दौरान काफी देर तक बिजली न आने से अजादारों को दिक्कतें होती हैं। मीटिंग में पहुंचे चेयरमैन गुलरेज खान ने सीओ सिविल लाइंस को अवगत कराते हुए बताया कि तीन दिन पहले अगवानपुर कांवड़ पथ रोड पर पुलिस को गोवंश कटा मिला जिससे नगर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की शुरुआत होते मजलिसों का दौर शुरू कहा कि नगर के आस-पास के गांव में रहने वाले लोग गोवंश को काटकर हमारे जंगल म...