पूर्णिया, अप्रैल 13 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा कांड संख्या 130/26 के आरोपी लालगंज शेरशाहवादी टोला निवासी मो. आफताब एवं मो. सब्बीर को मोबाइल झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं मरंगा कांड संख्या 354/22 के फरार आरोी बक्साघाट रोड निवासी मो. जहीर को भी पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा अप्राथमिक कांड संख्या 77/26 के आरोपी भवानीपुर निवासी लक्ष्मी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...