नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Shani Vakri 2026: शनि इस समय मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। शनि की यह उलटी चाल 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि 27 जुलाई 2026 को रात 10 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में वक्री हुए थे। अब 11 दिसंबर को सुबह करीब 5 बजे शनि फिर से मार्गी हो जाएंगे। इस तरह शनि करीब 138 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस दौरान वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को नौकरी, कारोबार, निवेश और बड़े फैसलों में खास सावधानी बरतनी चाहिए।27 जुलाई से चल रही शनि की उलटी चाल शनि की चाल में बदलाव को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल शनि ने 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री चाल शुरू की। अब दिसंबर तक शनि इसी राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। 11 दिसंबर को उनकी चाल सीधी हो जाए...