साहिबगंज, जून 11 -- साहिबगंज। बरहड़वा के रास्ते अगले 72 घंटे में झारखंड में मानसून दस्तक दे सकता है। गुरुवार दिन में यहां प्री मानसून बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बारिश के बाद धूप निकली। शाम तक दोबारा बारिश नहीं हुई। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल के रास्ते पाकुड़-बरहड़वा होकर झारखंड में 14 जून तक यानी समय से पहले मानसून पहुंच जाने की संभावना है। इसकी पुष्टि मौसम विभाग ने कर दी है। उधर, मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को हल्की व शनिवार को झमाझम बारिश की संभावना है। इसे लेकर क्रमश: येलो व ऑरेंज अलर्र्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 60 की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी; IMD का अलर्टमौसम विभाग की जानकारी दरसल, मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की पहली दस्तक साहिबगंज व आसपास के इलाके में होगी। उसके बाद पूर...