नई दिल्ली, मई 22 -- देश के अंदर लगातार नई-कार कारों को लॉन्च किया जा रहा है। वहीं, कई कारों को अपडेट या फेसलिफ्ट मॉडल के साथ एकदम नया किया जा रहा है। इस महीने यानी मई को खत्म होने में अभी भी कुछ दिन बाकी है। इन्हीं बचे हुए दिन में भारतीय बाजार में कई नए कार दस्तक देने वाली हैं। हम यहां पर ऐसी ही 4 कारों के बे बारे में बता रहे हैं। खास बात ये है कि ये चारों लॉन्च ICE, हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कैटेगरी के साथ कई अलग-अलग सेगमेंट में होंगे। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं। 1. New Honda Cityहोंडा कार्स इंडिया आज यानी 22 मई को अपनी सिटी सेडान का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इसका फोटो ऑनलाइन लीक हो गया है। ऐसे में इसके अपडेटेड डिजाइन की झलक भी सामने आ गई है। इस इमेज में सेडान का नया फ्रंट-एंड दिखाया गया है, जिसमें नए ...