कटिहार, जनवरी 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। बीते दो-तीन दिनों से घने कोहरे, शीतलहर और तेज पछुआ हवा के कारण पूरा परिक्षेत्र ठंड की चादर में लिपटा हुआ है। सुबह होते ही सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जा रही है, जिससे आवागमन जोखिम भरा बन गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और लोग बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। घना कोहरा सुबह और शाम दोनों समय लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कई इलाकों में सामने से आ रहे वाहन तक नजर नहीं आ रहे हैं। करीब 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरा पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लेता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम के ताजा आकलन के अनुसार जिले का न...