रांची, मई 10 -- Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में शनिवार को भी आंधी-बारिश हुई। कई जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहे। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं बारिश के कारण राज्य के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले चार दिनों तक आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात के आसार हैं।एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत जानकारी के अनुसार, कोडरमा के सतगावां प्रखंड के टेहरो पंचायत के नंदूडीह गांव में शुक्रवार की रात ठनका से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप यादव की पत्नी सरस्वती देवी (42), उनका पुत्र अंकित कुमार (12) और उनकी बुआ मुंद्रिका देवी (60) शामिल हैं। उधर, बालूमाथ में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। उधर,...