कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। आसमान में हल्के से मध्यम बादलों की मौजूदगी के बीच अब लोगों को उमस भरी गर्मी सताने वाली है। शनिवार तक अपेक्षाकृत राहत देने वाला मौसम रविवार से चिपचिपी गर्मी में बदलने लगा है। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी अधिकतम तापमान 32 डिग्री से बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहने का अनुमान है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में हल्के से मध्यम बादलों का प्रभाव बना रहा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में मौसम का करवट, 23 अप्रैल से झमाझम बारिश और आंधी; इन जिलों में येलो अ...