खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का आगामी 16 मार्च तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मंगलवार को थाना पहुंचकर कई लोगों ने अपने-अपने शस्त्रों का सत्यापन कराया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने लोगों से अपील की कि अनिवार्य रूप से अपने शस्त्रों का सत्यापन करा लें। उन्होंने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक प्रबंधों के बीच पसराहा थाना परिसर में शस्त्रोंं के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। इस दौरान प्रतिनियुक्त शस्त्र निरीक्षक पदाधिकारी द्वारा शस्त्र पंजी से मिलान कर सभी हथियारों की बारीकी से जांच की जा रही है। सत्यापन के प्रारंभिक चरण में मंगलवार तक क्षेत्र के अनेक अनुज्ञप्तिधारियों ने थाना पहुंचकर इस प्रक्रिया को पूरी की। इनमें मुख्य रूप से पीतांबर प्रसाद सुमन, ...