अलीगढ़, मई 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निर्माणाधीन गांधी पार्क की सौगात अगले 10 दिनों में शहर के लोगों को मिलेगी। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने टीम के साथ कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहरवासियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गांधी पार्क परिसर में सौन्दर्यकरण व अत्याधुनिक इमर्सिव रूम का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस पार्क में कराये गए सौन्दर्य करण कार्य, पाथवे, फुव्वारे, पार्क, निर्माणाधीन इल्यूजन थिएटर/इमर्सिव व किए गए निर्माण कार्यो का भौतिक सत्यापन करने के लिए निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- देवसैनी की कच्ची गलियों को पक्का कराने का प्रस्ताव ह...