मुंबई, जुलाई 7 -- बस एक दिन की बात थी... नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात जनता नगर में एक चार मंजिला अवैध इमारत अचानक ढह गई। मलबे में दबकर एक मजदूर परिवार समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। मृतकों में 38 वर्षीय अख्तर जहां, उनके चार नाबालिग बच्चे और पड़ोसी की सिर्फ 7 वर्षीय बेटी आलिया शामिल हैं। अख्तर जहां एक साधारण मजदूर की पत्नी और चार बच्चों की मां थीं। परिवार पिछले कई वर्षों से जनता नगर के टिन-शीट वाले छोटे से मकान में रह रहा था।परिवार शिफ्टिंग की तैयारी में था पड़ोसियों ने बताया कि बगल वाली चार मंजिला इमारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार दरारें पड़ रही थीं। टाइलें गिर रही थीं और पूरी इमारत एक तरफ झुकती नजर आ र...