नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारत का IPO बाजार अगले सप्ताह जबरदस्त हलचल देखने के लिए तैयार है। 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच 11 कंपनियां कुल करीब Rs.7,055 करोड़ जुटाने के लिए IPO लेकर आ रही हैं। इनमें रेंटोमोजो, करमतारा इंजीनियरिंग, कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स और वीगालैंड डेवलपर्स जैसे नाम शामिल हैं। ज्यादातर IPO मंगलवार और बुधवार को खुलेंगे, जिससे निवेशकों के सामने एक साथ कई नए विकल्प होंगे। YES सिक्योरिटीज के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर राजकुमार राठी के मुताबिक, यह तेजी दिखाती है कि निवेशक शुरुआती चरण में तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी लेने को लेकर उत्साहित हैं। इन सभी कंपनियों का संभावित लिस्टिंग के समय मार्केट कैप 1 अरब डॉलर से कम रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- LIC-ICICI बैंक डील पर आया बड़ा अपडेट, सोमवार को फोकस में रह...