वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में नाविकों, नाव संचालकों के साथ सुरक्षा को लेकर गोष्ठी की। कहा कि अगले सप्ताह से सभी नावों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन की कोई भी नाव नहीं संचालित होगी। कहा कि बिना लाइफ जैकेट, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होगी। नाविक श्रद्धालुओं को अतिथि समझ कर उनके साथ सलीके से पेश आएं। उनसे अतिरिक्त किराया न वसूलें। कहा कि नाव संचालन से संबंधित सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रत्येक यात्री को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट पहनाएं। नाव पर लाइफ जैकेट, रस्सी, टॉर्च एवं प्राथमिक उपचार सामग्री अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में निर्धारित रास्ते पर ही नाव संचालन किया जाए। बिना अनुमति प्रत...