नई दिल्ली, जून 3 -- शुक्र शनि के पुष्य नक्षत्र में 11 जून की दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं। लग्जरी, प्यार, पावर और सुंदरता के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह जब इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो इसका लाभ कुल 4 राशियों को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर पुष्य नक्षत्र में शुक्र के गोचर से वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अब सही ट्रैक पर नजर आएगी। शुक्र के चलते अब इन चारों राशियों को अगले हफ्ते से कुछ राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इन राशियों पर शुक्र किस तरह से मेहरबान होंगे?पुष्य नक्षत्र में कब तक होंगे शुक्र? ज्योतिषीय गणना के आधार पर शुक्र पुष्य नक्षत्र में 11 जून से लेकर 23 जून तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुल 13 दिन तक वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों की चांदी रहेगी।शुक्र की करेंट स्थ...