अगले सावन तक बदला-बदला दिखेगा गोरखनाथ धाम
कटिहार, अगस्त 1 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। सीमांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र और श्वेत शिवलिंग के कारण देश-विदेश में पहचान बना चुका आजमनगर प्रखंड स्थित गोरखनाथ धाम आने वाले वर्ष तक बदले हुए स्वरूप में नजर आएगा। पर्यटन विभाग की ओर से करीब 14.25 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और इस ऐतिहासिक धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। हर वर्ष सावन के महीने में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल और भूटान से हजारों श्रद्धालु गोरखनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। पहली सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.