जमशेदपुर, मार्च 13 -- जनगणना कार्य निदेशालय रांची की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में इस वर्ष होने वाली जनगणना को लेकर सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी और तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में संपन्न हो गया। तीसरे दिन सभी तकनीकी सहायकों को बताया गया कि उन्हें प्रगणकों की ओर से सौंपी गई हाउस लिस्टिंग की सूची को कंपाइल कर प्रखंड वार संबंधित साइट पर अपलोड करना है। निदेशालय की ओर से जिला के नोडल अधिकारी दिलीप कुमार तीसरे दिन के प्रशिक्षण में मौजूद रहे। इसमें जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो सहित सांख्यिकी विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। प्रशिक्षण के पहले दो दिनों तक सभी चार्ज और सहायक चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें उन्हें जनगणना के प्रथम चरण में 16 म...