गया, दिसम्बर 29 -- शेरघाटी में किसानों को अगले साल से मिट्टी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। प्रखंड कार्यालय परिसर में मिट्टी जांच प्रयोगशाला के लिए बने भवन में अब अत्याधुनिक मशीनें लगायी जा रही हैं। करीब एक दशक से मिट्टी जांच प्रयोगशाला का भवन बनकर तैयार था। लेकिन, इसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। जरूरतमंद किसानों को मिट्टी जांच के लिए जिला मुख्यालय जाने की मजबूरी थी। कृषि विकास के लिए चलायी जा रही तरह-तरह की योजनाओं का लाभ लेने के लिए खेती की जमीन की उर्वरता जांच जरूरी है। जानकार बताते हैं कि खेती की जमीन में पाए जाने वाले हानिकारक और लाभप्रद तत्वों की न्यूनता और अधिकता का पता लगाकर बेहतर उपज प्राप्त की जा सकती है। भाजपा के स्थानीय नेता रवि सिंह और राधेश्याम सिंह बताते हैं कि राज्य सरकार की इस पहल से किसानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। स्थानी...