हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 24 -- बिहार में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अगले वर्ष से बिहार के हर जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को उनके जिले में ही प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिलेगी। पहले राज्य और प्रमंडल स्तर पर रोजगार मेले आयोजित होते थे। मुख्यमंत्री ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर 2026 के समापन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिये। 19 से 23 अगस्त तक आयोजित इस जॉब फेयर में 115 कंपनियों ने 20 हजार 226 युवाओं को रोजगार के लिए चुना। 3940 युवाओं को बिहार में तथा 476 को विदेशों में रोजगार के लिए चयनित किया गया। शेष युवाओं को दूसरे राज्यों की कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुए। 36 दिव्यांगजनों को भी ...