पटना, अगस्त 28 -- 2027 के अंत तक बिहार पुलिस बल की क्षमता डेढ़ लाख से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में बिहार पुलिस बल की क्षमता 1.21 लाख है। अगस्त माह से 46 केंद्रों पर 19,596 सिपाहियों के प्रशिक्षण की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में नौ महीने का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इनके बिहार पुलिस बल में शामिल होने पर यह क्षमता बढ़ कर करीब 1.41 लाख हो जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि वर्तमान में चल रही 20 हजार से अधिक बहाली के कई पद जुड़ने से दिसंबर तक यह संख्या 1.50 लाख पार कर जायेगी। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि अभी राष्ट्रीय औसत प्रति लाख जनसंख्या पर 153 पुलिस बल का है। इसके बाद बिहार में पुलिस-पब्लिक का औसत राष्ट्रीय औसत के आसपास हो जाएगा。

प्रशिक्षण की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, वर्तमान में जिला पुलिस के 16,656 तथा बी-सैप के ...