नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- इनोवा क्रिस्टा टोयोटा (Toyota Innova Crysta) के सबसे पॉप्युलर प्रोडक्ट्स में से एक है। 2016 में लॉन्च हुई यह कार टोयोटा की भारत में टॉप सेलिंग कार बन गई। हालांकि, अब हो सकता है कि कंपनी इसे डिस्कंटिन्यू करने की तैयारी कर रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत में CAFE 3 नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। इन नॉर्म्स के लागू होने के बाद लैडर-फ्रेम डीजल गाड़ियों की परेशानी बढ़ सकती है और इसी को देखते हुए कंपनी 2027 की शुरुआत में इनोवा क्रिस्टा को डिस्कंटिन्यू कर देगी। क्रिस्टा की डिमांड को पूरा करने के लिए टोयोटा अपनी इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड का स्ट्रिप्ड-डाउन यानी एक लोअर वेरिएंट ला सकता है। यह वर्जन फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और उन्हें क्रिस्टा की कमी भी नहीं खलेगी।ड्यूरेबिलिटी, कम मेनटेनेंस और क...