औरंगाबाद, जून 29 -- औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड में बनाए जा रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण सोमवार को औरंगाबाद की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने किया।

परियोजना की जानकारी औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह की अगुवाई में इस प्लांट का निरीक्षण हुआ। औरंगाबाद में हो रही पेयजल आपूर्ति समस्या को देखते हुए प्रभारी मंत्री और सदर विधायक ने चल रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था, पूरे प्लांट की कार्य प्रणाली और तकनीकी जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। यह औरंगाबाद जिले सहित आस-पास के इलाकों के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न करें।

जल समस्या का समाधान सदर विधायक ने कहा कि औरंगाबाद शहर में कई जगहों पर ...