पटना, अप्रैल 5 -- राज्य भर के सभी 8 हजार पंचायत सचिव अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अगले सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। यह जानकारी बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। संघ की मांग है कि 2005 के पंचायत सचिवों का अंतर जिला स्थानांतरण अविलंब किया जाये। पंचायत सचिवों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करते हुए पदनाम जीपीआरओ की जाए। पंचायत सचिवों का ग्रेड पे संशोधित करते हुए 4200 की जाये। दो हजार रुपए परिवहन भत्ता दिया जाये। पंचायत सचिवों से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पद पर प्रोन्नति मामले में उम्र सीमा 55 वर्ष समाप्त की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...