कुशीनगर, जून 12 -- कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अगले सप्ताह से बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब मेडिकल कॉलेज की नई ओपीडी बिल्डिंग में ही मरीजों की पर्ची काटी जाएगी। इसके लिए पंजीकरण काउंटर को एमसीएच विंग से नई बिल्डिंग में स्थानांतरित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार से यह नई व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज की विभिन्न ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए मरीजों को पहले एमसीएच विंग स्थित पंजीकरण काउंटर पर जाना पड़ता है। वहां पर्ची कटवाने के बाद उन्हें लगभग 70 मीटर दूर स्थित नई ओपीडी बिल्डिंग तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर आना-जाना पड़ता है। विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इससे काफी परेशानी हो...