शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। जिले के अजीजपुर जिगनेरा स्थित मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्राओं के लिए बड़ी सौगात मिलने वाली है और छात्राओं के लिए नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां नर्सिंग कॉलेज और हाॅस्टल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, और अगले सप्ताह इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि मेडिकल कालेज में करीब 350 छात्राएं नर्सिंग की तैयारी कर रही हैं। लंबे समय से नर्सिंग छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण कराया गया था। अब भवन पूरी तरह तैयार है और उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिम्मेदारों की माने तो उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जैसे ही तिथि तय होगी, औपचारिक रूप से कॉलेज का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.