हापुड़, मार्च 24 -- एनएचएआई एक अप्रैल से टोल करो में वृद्धि करने जा रही है। जिसको लेकर सफर करने वाले वाहन चालकों पर इसका असर पड़ने वाला है। पेट्रोल व डीजल में बढ़ोतरी के बाद अब टोल कर बढ़ने से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब ढीली होगी। महंगाई दर के हिसाब से टोल कर बढ़ने की संभावना है, जिसमें 8 से 10 प्रतिशत टोल कर में इजाफा हो सकता है।छीजारसी प्लाजा के लिए विशिष्ट वाहन श्रेणियों की दरें नीचे दी गई हैं:-कार/जीप/वैन/एलएमवी : एकल यात्रा - 180 | रिटर्न - 265-हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी/मिनीबस): एकल - 290- रिटर्न - 435-बस या ट्रक (2 एक्सल): एकल - 605 | रिटर्न - 905-मासिक पास (स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन): 340 (टोल से 20 किमी के भीतर रहने वालों के लिए)।महत्वपूर्ण निर्देश1. रिटर्न यात्रा: 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा पर रियायती दरें लागू होती हैं...