जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्रों का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है और उम्मीद है अगले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इन छात्रों की परीक्षा अक्टूबर में ही समाप्त हो गई थी जिसके बाद से इनकी कॉपियां जांच की जा रही हैं। इन लोगों के इंटरनल अंक भी कॉलेज में विश्वविद्यालय को भेज दिया है। इन अंकों के भेजने के बाद विश्वविद्यालय के द्वारा इनका रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। छात्रों ने भी मांग की है कि जल्द से जल्द उन लोगों का रिजल्ट प्रकाशित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...