लखनऊ, मार्च 9 -- नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ हाल में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में महापौर सुषमा खर्कवाल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 से नगर निगम पूरे शहर के लिए एक भव्य होली मिलन समारोह आयोजित करेगा। इसमें शहर के वे सभी सामाजिक, कर्मचारी और अन्य संगठन आमंत्रित किए जाएंगे, जो अलग-अलग स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित करते हैं। महापौर ने कहा कि अभी शहर में अलग-अलग संस्थाओं और संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम होते हैं, लेकिन अगले वर्ष से प्रयास रहेगा कि पूरा शहर एक मंच पर आकर होली का पर्व मनाए। इससे शहर में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश और मजबूत होगा। दरअसल, सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम और जलकल परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.