प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। साहित्यिक संस्था गुफ्तगू के पदाधिकारियों की रविवार को अलोपीबाग में संजय सक्सेना के आवास पर बैठक हुई। जिसमें अगले वर्ष संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली आयोजन करने का निर्णय लिया गया।अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि आयोजन में साहित्य, कला व संस्कृति की दुनिया से नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...