मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग ने दावा किया है कि अगले माह से क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।विभाग के अनुसार, अब ग्रिड और सब-स्टेशनों का मेंटेनेंस सिर्फ दिन में ही नहीं, रात के समय भी किया जा रहा है, ताकि पीकआवर में किसी तरह की बाधा न आए। जर्जर तारों और पुराने ट्रांसफार्मरों को तेजी से बदला जा रहा है, जिससे बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या पर काबू पाया जा सके।फॉल्ट की त्वरित पहचान और समाधान के लिए स्पेशल रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की जा रही है। यह टीम शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं, ट्रांसफार्मरों की ...