पटना, फरवरी 26 -- ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज सिंह ने 31 मार्च तक स्मार्ट मीटरिंग, डीटी मीटरिंग व कंज्यूमर टैगिंग कार्य पूर्ण करने को कहा है। गुरुवार को विद्युत भवन में सभी एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर के साथ स्मार्ट मीटरिंग कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिया। बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में स्मार्ट मीटरिंग की वर्तमान स्थिति, सिस्टम मीटरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर मीटरिंग और कंज्यूमर टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। ऊर्जा सचिव ने टैगिंग कार्य में शत-प्रतिशत एक्यूरेसी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए सभी विद्युत अधीक्षण अभियंताओं को डीटी मीटरिंग एवं कंज्यूमर टैगिंग कार्यों का 10 प्रतिशत औचक न...