अगले महीने से शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों का होगा परिचालन
भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर। अगले महीने से जिले में 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार की ई-बस योजना के तहत भागलपुर परिवहन प्रमंडल को 25 बसें आवंटित की गई हैं। ये बसें 35 से 42 सीट क्षमता वाली होगी। इसके लिए तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड परिसर में अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके अलावा सुल्तानगंज, बांका, जमुई और मुंगेर में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बसें एक से डेढ़ घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज होने पर 200 से 250 किलोमीटर तक चलेंगी। 25 इलेक्ट्रिक बसों में 10 बस भागलपुर, 10 मुंगेर और पांच जमुई डिपो से चलाई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.