नई दिल्ली, जून 24 -- मारुति सुजकी ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। अब कंपनी इस दमदार एसयूवी का फेसलिफ्ट (Maruti Suzuki Brezza Facelift) लाने की तैयारी कर रही है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इसे जुलाई 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको डिजाइन, फीचर्स और इंजन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भी 8.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।मिल सकता है नया टर्बो-पेट्रोल इंजन नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत नया इंजन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी ऑफर कर सकती है। यह इंजन मौजूदा इंजन के साथ भी ऑफर किया आ सकता है या फिर इसे कुछ वेरिएंट्स में ऑफर किया जा सकता है। नया टर्बो इंजन बेहतर पिकअप, स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस और ...