नई दिल्ली, जुलाई 14 -- स्मार्टफोन बाजार में अब तक आपने फोल्डेबल, ट्राई-फोल्ड और रोलेबल फोन देखे होंगे, लेकिन Honor अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है जो अपने रोबोटिक कैमरा सिस्टम की वजह से सबसे अलग नजर आ सकता है। नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का Honor Robot Phone अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। इसमें रोबोटिक आर्म वाला कैमरा दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। Honor के नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका रोबोटिक कैमरा मॉड्यूल बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के पीछे लगा कैमरा सिस्टम जरूरत पड़ने पर बॉडी से बाहर निकल सकेगा और इस्तेमाल खत्म होने के बाद वापस अपनी जगह पर आ जाएगा। यह डिजाइन ना सिर्फ फोन को अलग लुक देगा, बल्कि कैमरा को ज्यादा फ्लेक्सिबल तरीके से मूव करने में भी मदद करे...