सुपौल, मार्च 11 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले पांच वषों में बिहार में उद्योगों का जाल बिछेगा। एनडीए की सरकार में कानून का राज है। सुशासन के साथ बिहार का द्रुत गति से सम्यक विकास हो रहा है। यह बातें उन्होंने मंगलवार को नर्मिली अनुमंडल के कृषि फार्म मैदान में सीएम की समृद्धि यात्रा के क्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार के युवा जो अच्छी नौकरी के लिए बाहर जा रहे हैं, वह अब नहीं बाहर जाएंगे। बाहर जाने वाले बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार दिया जायेगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों को परखने के लिए न्याय यात्रा, प्रगति यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा लेकर सुपौल के नर्मिली आए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने लगातार समीक्षा कर ...