मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानसून कमजोर पड़ने से अभी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले पांच दिनों का मौमसम पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 22 से 26 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि 23 व 24 जुलाई के आसपास कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बिजली चमकने एवं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पुरवा हवा 5 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यू...