कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को लगातार सातवें दिन पूरा इलाका घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चादर में लिपटा रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण लोगों को तेज ठंड का अहसास हुआ। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन दिनभर चलती पछुआ हवा ने कनकनी बनाए रखी। नतीजतन, राहत बहुत सीमित रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी अगले चार-पांच दिनों तक ठंड और कोहरे से निजात मिलने की संभावना कम है। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार बताते हैं कि पछुआ हवा के लगातार प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.