रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ऊधम सिंह नगर के अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-34 डिग्री सेल्सियस और 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति उत्तर-पूर्व, उत्तर-उत्तर-पूर्व और उत्तर-पूर्व-उत्तर दिशाओं से 6-8 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले सप्ताह में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुष्क मौसम जारी रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। इसलिए तापमान को नियंत्रित रखने के लिए फसलों को नियमित रूप से सिंचाई की जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...