रांची, जनवरी 31 -- रांची। वरीय संवाददाता राजधानी सहित झारखंड में अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस कारण 24 घंटों के बाद तापमान में वृद्धि होगी। पलामू, गढ़वा में एक-दो जगहों पर छिटपुट बारिश होने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर भागों में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड भी प्रभावित है। इससे आनेवाले दिनों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में सुबह के दौरान ठंड बनी रही। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक नीचे गिरा। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान के तापमान में करीब दो डिग्री की कमी आयी। रांची का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज...