नई दिल्ली, जून 24 -- अगले दो हफ्तों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल तेज होने वाली है। आने वाले दो हफ्तों में इंडियन मार्केट में दो धाकड़ मिड-साइज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। ये एसयूवी टाटा मोटर्स और निसान की हैं। इन एसयूवी के बारे में पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा हो रही थी और बायर्स को भी इनका बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। इन दोनों अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी में आपको दमदार डिजाइन के साथ टॉप-नॉच फीचर और बेहतरीन पावरट्रेन मिलेगा। तो आइए जान लेते हैं इन अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी के बारे में।टाटा सिएरा ईवी टाटा सिएरा ईवी 20 जून को लॉन्च होने वाली है। यह कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच के सेगमेंट में आएगी। इसका डिजाइन सिएरा के ICE वर्जन जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें कुछ ईवी स्पेसिफिक बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। सिएरा ईवी क...