पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। मई में ज्येष्ठ माह की गर्मी ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। धीरे धीरे तापमान में इजाफा हो चला है। पर इस तपिश भरी गर्मी में एक राहत भरी बात यह है कि अगले दो दिनों में बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। इससे गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब यह तापमान रविवार को अधिकतम 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि पिछले दिनों की हुई बारिश और आलोवृष्टि के कारण हवाएं अभी गर्म नहीं है। पर सूरज की तेज किरने लोगों को झुलसा सा रही है। सड़क पर आने जाने के दौरान लोग गमछा और मास्क लगा कर आते जाते दिखाई दे रहे हैं...