कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अप्रैल की तपिश से जूझ रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा। आसमान में 60 से 80 फीसदी तक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में करीब 80 फीसदी बादल छाए रहे और धूप की तीव्रता पहले की तुलना में कम रही। दिनभर बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में 3.1 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मिली राहत इससे खेतों की नमी बढ़ेगी और मौसम सुहावना बनेगा।पूर...