खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम साफ रहने से धूप का असर खासा रहा। सुबह से ही धूप का कड़ा रूख रहा। अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार को आसमान में बादल छाया रहा था। जिससे धूप का असर नहीं रहा था। साथ ही शाम में हल्की बारिश भी हुई थी। जिससे तापमान गिरा रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरबा हवा औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को धूप खासा रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्र...