नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Dividend Stock: शेयर बाजार में इस हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में बीईएमएल लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, त्रिवेणी टरबाइन जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी अगले तीन दिन में एक्स - डिविडेंड ट्रेड करेगी।9 फरवरी 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली कंपनियां? भारत डायनेमिक्स की तरफ से एक शेयर पर 4.5 रुपये का डिविडेंड, सस्टेनेबल एनर्जी इंफ्रा ट्रस्ट की तरफ से एक शेयर पर 2.3956 रुपये, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से 3.4 रुपये, त्रिवेणी टरबाइन लिमिटेड की तरफ से 2.25 रुपये, Prithvi Exchange की तरफ से एक शेयर पर 1.5 रुपये और आरती ड्रग्स लिमिटेड की तरफ से दो रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद ...