सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। जिले में रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बेमौसम हुई इस बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की रफ्तार 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच बनी रही। जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही।तापमान में आई कमी से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। खासकर दिन के समय चल रही तेज हवा और बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि किसानों के बीच इस बेमौसम बारिश को...