लखनऊ, जून 14 -- प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव और प्रवक्ता अनिल दुबे ने सपा पर तीखा हमला बोला है। जारी बयान में कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मौजूदा सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल की स्थिति याद करनी चाहिए।

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले यह देखना चाहिए कि उनके कार्यकाल में स्कूलों की क्या स्थिति थी? स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और आम जनता खुद इसे महसूस कर रही है।...