मुंगेर, अप्रैल 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। शनिवार को चिलचिलाती धूप के बीच जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अगले एक सप्ताह के भीतर जिले में धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। ​मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अप्रैल यानी रविवार सुबह को हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सबसे बड़ा बदलाव बुधवार की रात से दिखेगा। 9 अप्रैल (गुरुवार) को जिले में 12.1 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की गर्जना और तेज हवाओं के कारण मड़ाई कर रहे कि...