नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि कार कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल्स के साथ-साथ नई कारों में भी फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन देने पर पहले से ज्यादा फोकस कर रही हैं। आने वाले करीब एक साल में भारत में हुंडई, टाटा.कार्स और किआ की कई नई CNG कारें देखने को मिल सकती हैं। इनमें एसयूवी से लेकर एमपीवी तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।हुंडई बेयॉन सीएनजी हुंडई की बेयॉन बेस्ड मिड-साइज एसयूनी को इस दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह होगी कि यह 4 मीटर से ज्यादा लंबी पहली हुंडई कार हो सकती है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ कंपनी की तरफ से सीएनजी किट दी ज...