कटिहार, जून 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे उमस के बीच लोगों को बीच-बीच में राहत मिलती रहेगी। शुक्रवार को भी जिले का मौसम बदला-बदला रहा और आसमान में करीब 60 प्रतिशत बादल छाए रहे। कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को उमस का एहसास हुआ, लेकिन शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहा। यह भी पढ़ें...