पटना, फरवरी 3 -- बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के MLA अनंत सिंह ने मंगलवार को जेल से विधानसभा पहुचंकर विधायक पद की शपथ ली। वे कुछ देर के लिए सदन में आए। स्पीकर ने उन्हें शपथ दिलाई। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और वापस कड़ी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल लौट गए। जेल जाने से ठीक पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कस दिया। उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अनंत सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष नीतीश सरकार पर हमला बोल रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पर अनंत सिंह ने कहा, "विपक्षी क्या बोलेंगे, (उनके पास) बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.