नई दिल्ली, मार्च 20 -- सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा के बीच बिहार में सरकार चला रहे एनडीए के दो प्रमुख दलों ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, गठबंधन ने अभी तय नहीं किया है। गुरुवार को दिल्ली में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पत्रकारों के इससे जुड़े सवाल पर कहा कि अभी यह तय नहीं है कि कौन मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के मंच पर अक्सर सम्राट चौधरी पर खास मेहरबानी दिखाते रहते हैं जिससे उनके नाम की चर्चा जोर शोर से हो रही है। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री जदयू का होगा या भाजपा का यह भी तय नहीं है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा, जो सबको मान्य होगा। यह विषय एन...